जतमई , घटारानी धाम में लगा सैलानियों का रेलम पेलम भीड़

खबर हेमंत तिवारी ‌पांडुका — गरियाबंद जिले सहित प्रदेश देश में प्रसिद्ध मां जतमई मंदिर मे नव वर्ष के स्वागत सहित माता रानी जतमई के दर्शन कर भक्तो ने अपनी अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए जिले सहित प्रदेश देश से लोग दर्शन को आए थे अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध मां जतमई के मंदिर में पूरे वर्ष,15अगस्त 26जनवरी, हो या आवकश हो यहां पूरे दिन लोगो का मेला लगा रहता है लोग दर्शन करने के बाद अपनी अपनी मनोकामना पूरण करने के लिए माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं मंदिर मे ऐसी मान्यता है किअगर कोई मनोकामना हो तो माता रानी जतमई सभी मन की मुराद को पूरी करती है । माता रानी के मंदिर में लोग देश सहित विदेशो से भी आते है । नव वर्ष होने के कारण लोग अपने अपने परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आए थे। और साथ में दर्शनऔर नव वर्ष मंगलमय हो नए साल खुशमय हो ऐसी कामना करते हुए मजा ले रहे हैं। पास के तौरेंगा जलासय पर्यटक बांध मे नहाते हुए वा वा सेल्फी पोज देते लेते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *