पाटन. मदर्स डे पर आज अमलेश्वर पुलिस की टीम के द्वारा कोरोना वारियर्स डॉ आशीष शर्मा ,खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन की माताजी श्रीमती शकुंतला शर्मा का उनके घर पहुँचकर सम्मान किया।व ग्राम पहन्दा के सूर्यकांत आडिल स्वास्थ्य कर्मी अरमरिकला बालोद की माता श्रीमती निर्मला आडिल, शत्रुहन व भारत गेंडरे की माता जी श्रीमती उर्मिला गेंडरे,केशव गेंडरे की माता जी श्रीमती गीता जी,व बलदाऊ कौशल(स्वास्थ्य विभाग) जगदलपुर की माता श्रीमती भाना बाई से मुलाकात कर मदर्स डे के अवशर पर काफी विद मदर्स कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों या करोना संकट काल मे ड्यूटी निभा रहे है।उनसे भेंट कर कार्यक्रम किया
श्रीमती शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ पुलिस टीम का इस महामारी से नियंत्रण, बचाव एवं जन जागरूकता करने के लिए साधुवाद दिया एवं कार्य मे सफल होने आशीर्वाद दिया। चर्चा के दौरान माता जी ने बताया कि इस दौरान डॉ आशीष 24 घंटे कार्य कर रहे हैं और साथ ही कुछ स्वास्थ्य संबंधी मशीन स्वास्थ्य विभाग को दान में दी है। बहुत से जरूरत मंदों को निःशुल्क मास्क भी उपलब्ध कराया है। घर में आने के बाद मरीजों को टेलीकंसल्टेशन भी कर रहे हैैं। इस अवसर पर DSP विजय कुमार, एसआई साहू आकाश तिवारी एवं अमलेश्वर पुलिस टीम के सदस्य उपस्थित थे।
