बरही नाका में स्थाई चेकपोस्ट बनने से अवैध धान तस्करी व गोरखधंधे पर लगा अंकुश

रोशन अवस्थी@देवभोग। देवभोग विकासखंड के उड़ीसा सीमावर्ती क्षेत्र बरही नाका में स्थाई चेकपोस्ट बनने पर उड़ीसा से अवैध धान की तस्करी व गोरखधंधे पर लगातार अंकुश लगा हुआ है। बता दे बरही क्षेत्र उड़ीसा सीमा से लगा हुआ है और सीमावर्ती क्षेत्र व देवभोग विकास खंड के अंतिम छोर होने के कारण इस क्षेत्र से हमेशा अवैध धान की तस्करी होती थी। और कई प्रकार के गोरखधंधे हुआ करते थे। लेकिन वर्ष 2022 से क्षेत्र में स्थाई चेकपोस्ट बनने के बाद क्षेत्र में अवैध धान तस्करी व कालाबाजारी गोरखधंधे कार्य में लगाम सा लग गया है। क्योंकि इस चेकपोस्ट में 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहने के चलते उड़ीसा से अवैध धन की तस्करी पर रोक लगा हुआ है।
बता दे देवभोग थाना प्रभारी बोधन साहू व आरक्षक डगरेश्वर बघेल के कुशल नेतृत्व व अच्छी पहल पर यहां स्थाई चेकपोस्ट का निर्माण हुआ है। एक चेक पोस्ट के बनने में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का भी अहम योगदान रहा है क्योंकि इन्हीं के सहयोग से ही यहां स्थाई चेकपोस्ट का निर्माण हुआ है। स्थाई चेकपोस्ट बनने से यहां करीब साल भर हो चुके हैं 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहते हैं।

इस चेकपोस्ट पर तीसरी आंख लगने के कारण भी यहां काले धंधे कम हुआ है। क्योंकि इसकी ऑपरेटिंग देवभोग थाना से होती है जिसके कारण पूरा सिस्टम यहां सुधर सा गया है।

बता दे क्षेत्र के ग्रामीण लगातार क्षेत्र में स्थाई चेक पोस्ट के लिए शासन प्रशासन से मांग कर चुके थे। और ग्रामीणों की मंशा को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में स्थाई चेक पोस्ट का निर्माण हुआ। ग्रामीणों की सुरक्षा व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां स्थाई चेकपोस्ट का निर्माण प्रशासन के द्वारा की गई।
ग्रामीणों के कथित बयान के अनुसार उड़ीसा सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण व उड़ीसा और छत्तीसगढ़ का मुख्य मार्ग होने के कारण यहां आए दिन गुंडे बदमाशों की काली करतूत के कार्य हुआ करती थी। और कई प्रकार के गोरखधंधे हुआ करते थे। लेकिन जब से इस नाका में स्थाई चेक पोस्ट बना हुआ है और पुलिस बल 24 घंटे तैनात रहते हैं तभी से इस प्रकार के काले धंधे पर रोक लगा हुआ है। और क्षेत्र के लोगों में जो डर बना हुआ था वह दूर सा हो गया है। और ग्रामीणों में खुशी का आलम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *