*बेमेतरा(सुनील नामदेव)-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बेमेतरा जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री जितेन्द्र साहू ने जिला कांग्रेस भवन बेमेतरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक लिया,जिसमें उन्होंन बताया कि 26 जनवरी से प्रत्येक ब्लाॅक में ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली जायेगी,जिसमें गांव गांव घर घर प्रत्येक पोलिंग बूथों में जाकर कांग्रेस के रीति नीति छत्तीसगढ सरकार की विकास योजनाओं को आमजन मानस को जानकरी देने को कहा गया हैं,इस पदयात्रा विशेष रूप से युवाओं को भी अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर साथ में चलना हैं,एवं कांग्रेस के अनुशांगिक संगठन के पदाधिकारियों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ना हैं,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में निष्क्रिय रहने वाले ब्लाॅक अध्यक्षों हटाया भी जा सकता हैं इसलिए अपनें ब्लाॅक का दौरा कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यकम की रूप रेखा तैयार कर जिला कांग्रेस कार्यालय में अतिशीघ्र जमा करें,सभी ब्लाॅक में पद यात्रा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त किया जाएगा,बैठक में प्रमुख रूप से बंशी पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस,टी.आर.जनार्दन,जोगेन्दर छाबड़ा,सुनील कुमार,दिनेश जनार्दन,रूबी सलूजा,जावेद खान,लोकेश वर्मा,अजय सेन,राजू साहू,कविता साहू,एवं कांग्रेसजन उपस्थित थें,
