सड़क दुर्घटना में तीन लोगो की मौत ,तीन गम्भीर रुप से घायल,,,

बीजापुर। बीजापुर जिले में बंगपाल के पास सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं पांच यात्री घायल हुए है‌, जिसमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार रायपुर से बीजापुर आ रही कुशवाह ट्रेवल्स बस नैशनल हाइवे पर बांगापाल के नजदीक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में लगभग 15-20 यात्री सवार थे।यह हादसा नेशनल हाईवे 63 पर सुबह 4 बजे के लगभग हुई है। हादसे में घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। कुछ यात्रिओं को गंभीर चोट भी आई है। दुर्घटना की सूचना जैसे ही पास के थाने को मिली, मौके पर पुलिस पहुंची और यात्रियों की मदद कर घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीँ हादसे में जान गवाने वाले यात्रियों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *