खम्हरिया में 31 से दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन

पाटन। विजय मानस मंडली एवम समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में ग्राम खम्हरिया में 31एवम 1जनवरी को दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है शुभारम्भ के मुख्यातिथि पूर्व जनपद सदस्य संतराम कुंभकार होंगे अध्यक्षता सरपंच उषा वर्मा करेंगी विशेष अतिथि पूर्व सरपंच नरेंद्र वर्मा, उप सरपंच मनीष कश्यप,पीताम्बर दास वैष्णव,मुरारी वर्मा होंगे,समापन समारोह के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा,अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष चैतन्य बघेल,जिला पंचायत सदस्य दुर्गा नेताम,जनपद सदस्य मीरा सिन्हा ,सरपंच उषा वर्मा रहेंगी विजय मानस मंडली के अध्यक्ष कुबेर सिंह साहू ने बताया कि 31दिसंबर को चेतन देवांगन का पंडवानी गायन के अलावा भैंसबोड़ (बालोद )के रामधुनी मंडली की प्रस्तुति होगी एवम 1जनवरी को छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम चिन्हारी की प्रस्तुति होगी अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियो को आकर्षक पुरस्कार भी दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *