पाटन।भाजपा के आधार स्तंभ , देश के पूर्व प्रधानमंत्री ,छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसंबर को है। जिसका जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी दक्षिण पाटन मंडल का मंडल स्तरीय जन्मदिवस रानीतराई में मनाया जाएगा। जिसमे सभी भाजपा पदाधिकारी जिला ,मंडल ,बूथ स्तर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होंगे । साथ ही सभी स्थानीय भाजपा बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ में आदरणीय श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिवस अटल चौक पर सुबह 12 बजे तक सम्पन्न कर शाम को 4 बजे रानीतराई पहुंचेंगे।
दक्षिण पाटन मंडल स्तरीय जन्मदिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा , पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र चंदेल ,प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य धनराज साहू , लालेश्वर साहू मण्डल अध्यक्ष,तेजेंद्र पिपरिया महामंत्री,खेमलाल देशलहरा महामंत्री सहित सभी जेष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होंगे ।
जानकारी निर्मल जैन मंडल कोषाध्यक्ष ने देते हुए बताया की कल ही सभी बूथ अध्यक्षगण और भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का “मन की बात” सुबह 11 बजे सुनेंगे ।
