पाटन.महिला बाल विकास जामगांव(एम) परियोजना में प्रयोग मदर्स डे के मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छा प्रयास किया। उन्होंने बच्चों को कार्ड बनाना सिखाया। बच्चों ने कार्ड बनाना सीख कर खूबसूरत संदेश के साथ सभी बच्चों ने अपनी माताओं को यह कार्ड दिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि कई तरह से बच्चों में सृजनात्मकता का विकास हो। यह बहुत अच्छा माध्यम लगा। इससे बच्चों का इमोशनल इंटेलिजेंस भी बढ़ता है। सबसे अच्छी बात यह है कि जब छोटे बच्चों के हाथों से माताओं को यह कार्ड मिलते हैं तो यह दिल को छू लेने वाला पल होता है। बच्चों का शारीरिक, मानसिक विकास तो हमारी योजनाओं से हो ही रहा है। भावनात्मक विकास का अवसर भी ऐसे मौकों से मिलता है।
देखें वीडियो….
