उतई। सरोज गोपाल एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित
प्रिज्म पब्लिक स्कूल महकाखुर्द ,उतई, में दशवा वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के कर कमलों के द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया l मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कल्पना स्वामी दुर्ग संभाग खेल अस्सिटेंट डायरेक्ट एवं विशेष अतिथि के रूप मे रुस्तम सारंग कम्पनी कमांडर छग , वेट लिफ्टिंग में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रहें l
कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलित एवं बच्चों के मार्च पास्ट से किया गया जिसमें विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी गई।

सम्बोधन की कड़ी में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कल्पना स्वामी ने सर्वप्रथम प्रिज्म संस्थान का तहेदिल से धन्यवाद देते हुए संस्था के चेयरमैन श्री रुपेश कुमार गुप्ता के द्वारा शिक्षा जगत के क्षेत्र में किये गए विशेष कार्यो का उल्लेख करते हुए जीवन में खेल एवं खेलों का महत्व बताते हुए अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिए भी प्रोत्साहित करने की बात कही।
विशेष अतिथि के रूप मे रुस्तम सारंग ने अपने उद्बोधन में अपने खिलाड़ी जीवन के खेल अनुभव एवं खेलयात्रा को साझा करते हुए, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से कहा की खेल का क्षेत्र ही है जो अपने राष्ट्र एवं राज्य का नाम रोशन करते हुए गौरान्वित कराता है।

संस्था के चेयरमैन रुपेश कुमार गुप्ता ने जीवन में खेल एवं खेल भावना पर प्रकाश डालते हुए कक्षा बारहवीं के छात्र कमल नारायण वेट लिफ्टिंग में राष्ट्रिय पुरुस्कार प्राप्त एवं कक्षा नवमी की छात्रा मानसी निर्मलकर द्वारा रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में संभाग स्तरीय विजेता के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सराहना करते हुए समस्त अध्यापकगण एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के सफल प्रयास हेतु अपना आभार व्यक्त किये l

कार्यक्रम की अगली कड़ी में संस्था में आयोजित विभिन्न खेलो के विजेता प्रतिभागियो को पुरुस्कार वितरण मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि , संस्था के चेयरमैन के कर कमलों के द्वारा किया गया l कार्यक्रम में ड़ॉ अंजना शरद, श्रीमती पारामिता मोहन्ती ,श्रीमती ख्याति साहू ,श्रीमती अंजनी गुप्ता , केमलता साहू ,अंजू शर्मा स्वर्णलता पाल, खेल प्रशिक्षक वेद प्रकाश जोशी , श्री अशोक कुमार सिंह एवं समस्त शिक्षकगण उपास्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का सफल सञ्चालन प्रशांत साहू एवं श्रीमती प्रवीणा राव ने किया।
