उतई नगर के बाजार चौक में भाजपा द्वारा भारी वाहनों पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया

रोशन सिंह@उतई। नगर के बाजार चौक में उतई भाजपा मंडल, व व्यापारियों द्वारा गुरुवार को सुबह 11 बजे चक्काजाम कर हल्ला बोला और राज्य सरकार एवम नगर सरकार को उपस्थित नेताओ ने जमकर कोसा।नगर में बनाए गए गौरवपथ मार्ग में बेलगाम भारी वाहनों के चलने राहगीरों को बहुत ही परेशानियों का सामना उसके साथ साथ व्यापारियों को धूल की गुबार से होने वाली परेशानियों को लेकर चक्काजाम किया था।उतई भाजपा मंडल द्वारा तहसीलदार सतेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए,नवनिर्मित गौरवपथ में भारी वाहनों का आवागमन निषेध कराने,अधूरे गौरवपथ के अतिशीघ्र पूर्ण कराने,आशीष नगर के पास गुणवत्ता हीन गौरव पथ जो उखड़ना शुरू हो गया है उसे पुनः बनाए जाने,उतई मचांदुर मार्ग के दोनो ओर नालिया व सड़क निर्माण कार्य जल्द कराए जाने को लेकर ज्ञापन सोपा गया इसके अलावा गौरव पथ में 3 दिनो के भीतर भारी वाहनों का आना जाना बंद नही हुआ तो लोक निर्माण मंत्री का पुतला दहन करने की बात कही जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन व नगर सरकार की होगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, प्रीतपाल बेलचंदन, विनायक ताम्रकार, अजीत चंद्राकर, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंदू देवांगन भाजपा उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु, भाजपा पार्षद भीमसेन सिन्हा, सरस्वती साहू, सतीश चंद्राकर, नगर भाजपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू, चंदू देवांगन, विमला कामड़े, रुपेश पारख़, आशीष साहू, नरेंद्र साहू, पूनमचंद सपहा, वरुण चंद्राकार, हरीश यादव, नगर व्यापारीगण रंजन सोनी, नीलम जैन, सतीश पारख, घनश्याम साहू, खूबीराम साहू, घुरऊ राम चंद्राकर, शुभम यदु, द्रोण साहू, लाकेश देवांगन, चंद्रभान, खुमान साहू, इमरान, आलोक साहू, सागर चंद्राकर, मुतुल चंद्राकर, वेद प्रकाश साहू, हितेश पटेल, विमला कामड़े, दानेश्वरी देशमुख, सुनीता वर्मा, लता सोनवानी, सुखित यादव, छबिलाल साहू, चैतराम गोयल,जितेंद्र चंद्राकर, अजय चंद्राकर, रामखिलावन साहू, विजय वर्मा, कोमल साहू, यशवंत ठाकुर, मानसिंह भारती, शेखर वर्मा, चीकू साहू, विनोद हेडाऊ, तेजराम साहू, अश्वनी सिन्हा आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *