स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पाटन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

पाटन। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पाटन द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेन्द्र कश्यप (अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन), अध्यक्षता साइंस कॉलेज दुर्ग के क्रीड़ा अधिकारी दिनेश नामदेव, विशेष अतिथि जनभागीदारी के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सेवानिवृत्त शिक्षक भास्कर सावर्णी थे।
भूपेंद्र कश्यप ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अति आवश्यक है खेल से हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। क्रीड़ा अधिकारी दिनेश नामदेव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी साथ ही उपविजेता टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
आयोजन के दौरान प्राचार्य वेलेंटीना मसीह, सुनील सोनी, संदीप कश्यप, शेख मजीद,कल्पना सिन्हा, प्रधान पाठक अंजू राय, खेल शिक्षक हेमंत बघेल सहित स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन के समस्त स्टाफ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *