गौरव पथ में भारी वाहन पर रोक नही लगाने के विरोध में उतई के भाजपाई 22 को करेंगे चक्काजाम

रोशन सिंह@उतई।नगर पंचायत उतई के मध्य में सद्भावना चौक से इंदिरा नगर तक नवनिर्मित गौरवपथ में भारी वाहन अनवरत बेलगाम दौड़ ही रहे हैं जबकि उतई भाजपा मंडल द्वारा पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय नगर प्रशासन को पूर्व में भी अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा गया था। जबकि शासन प्रशासन द्वारा उक्त विषय पर किसी भी प्रकार की कोई भी उचित कार्यवाही नही की जा रही है फलस्वरूप नगर भाजपा उतई एवं उतई भाजपा मण्डल के तत्वावधान में शासन प्रशासन के इसी अकर्मण्यता के विरूद्ध 22.दिसंबर दिन गुरुवार को बाजार चौक उतई में सुबह 11 बजे से चक्काजाम किया जाएगा ।जिसकी जानकारी उतई पुलिस थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से मण्डलअध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत, नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर, नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू पार्षदगण भीमसेन सिन्हा, सतीश चंद्राकर, प्रवीण यदु, नरेन्द्र साहू, चंदू देवांगन, रोहित साहू, रूपेश पारख, आशीष साहू, खूबीराम साहू, नीलम जैन, नीलम गढ़े, अजय चंद्राकर आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *