छत्तीसगढ़ अस्मिता की पहचान है शहीद वीर नारायण सिंह-आशीष वर्मा

ग्राम खोला में मनाया गया बलिदान दिवस

जामगांव आर।आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज एवं मातृ शक्ति समिति खोला के तत्वाधान में शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा,अध्यक्षता धनाजी ध्रुव अध्यक्ष परिक्षेत्र आदिवासी गोड समाज ने किया।विशेष अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष,बिमला बालाराम कोसरे सभापति जप,रेवती साहू सरपंच,महादेव कतलम,पवन डहरे, ओम कोठारी,रामजी कुंजाम बतौर अतिथि सम्मिलित हुए।
आदिवासी समाज ने सर्वप्रथम गौरा गौरी की स्थापना एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। भव्य कलश यात्रा निकाली गई।सामाजिक महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि ओएसडी आशीष वर्मा ने भगवान बूढ़ादेव को प्रणाम करते हुए शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को स्मरण किया।
अध्यक्ष घनाजी ध्रुव ने आदिवासी ध्रुव समाज को एक सूत्र में बांधकर समाज को आगे बढ़ाने की बात कही।
ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने आदिवासी ध्रुव समाज हमेशा ईमानदारी,मेहनत,लगन से कार्य करते हुए छत्तीशगढ़ की पहचान बना।वीर नारायण की शहादत को नमन करते हुए भूपेश सरकार आदिवासियों के विकास के लिए कृत संकल्पित है।
इस अवसर पर बालाराम कोसरे पूर्व जप,रवि ओटी, दीनू ओटी,राजेंद्र कोर्राम,बाबूलाल कतलम, टिकेश,मिथलेश,नंद कतलम, लटेल,विजय ठाकुर,हरीश,नंदू, टेक राम ठाकुर,मोती राम, नेत राम,दुर्गेश साहू, नोमंत चंद्राकर,विष्णु डहरे,विष्णु डहरे,मुकेश सहित समाज के पदाधिकारी एवम् ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *