खुले आम बिक रहे जर्दा युक्त पान मशाला गुटखा ,युवा पीढ़ी हो रहा नशे शिकार

हेमन्त तिवारी के द्वारा तैयार रिपोर्ट,,,

छुरा ( पांडुका ) / हर गली मोहल्ले मे गावो मे किराना और पान ठेला मे मौत का समान बिकरहा है जिसे लगाम लगाने वाले विभाग ने चुप्पी साधी और आजतक कोई बड़ी कार्य वाही नही सुबह सुबह आसानी से किसी भी मार्ग और कोई भी गांव मे पान मसाला और जर्दा युक्त गुटखा बेचने वाले सेल्समान आसानी से देखा जा सकता और ये सेल्समैन ब्लॉक और जिले मे इसके बड़े डीलर बैठे हैं जो खुलेआम सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो के साथ गठजोड़ होने की वजह से खुलेआम बिक रहा है ।इन दिनों इसका सबसे जायदा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है ।पूरे छुरा ब्लॉक् और पांडुका अंचल के प्रथमिक शाला से लेकर हाई स्कूल के आसपास आसानी से गुटखा ,बीड़ी ,सिगरेट जैसे मादक पदार्थो की दुकाने आसानी से देखने को मिल जायेगा ।हाला की गुटखा ,सिगरेट के पैकेट मे धूम्रपान और गुटखा से कैंसर होना लिखे होने के बाद भी लोगो को इससे स्वास्थ्य पर होने वाले बुरा असर को जान कर भी खा रहे है पर जिस जिम्मेदार अधिकारियों को इन पर रोक और लगाम लगाने की जिम्मेदारी मिले है वे आज तक कोई कार्यवाही नही की और बड़े डीलरो से मिलीभगत होने से खुले आम ये प्रतिबंधित गुटखे और मुनाक्क की गोलिया बिक रहे है ।जब कुछ सेल्समैन से पूछा गया तो उन्होंने नाम बताने की शर्त पर बताया की हमारे बड़े दुकान वाले सेठ लोगो का विभाग के सेटिंग है इस वजह से हमे किसी का डर नही है । इस प्रकार खुले आम बिक रहे पान मसाला की गुटखा और मुनाक्का के पैकेट से शहर ,कस्बे और गांव के बच्चे नशा के आदि होते जा रहे है ।और आज के युवा पीढ़ी धीरे धीरे अपराध की ओर बड़ रहे है ।जिसके लिए कोई अगर जिम्मेदार है तो संबधित विभाग जिसको यहां रोक लगानी चहिये ।जो आंखे मुंदे बैठे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *