ताम्रकार फिल्म प्रॉडक्शन के कार्यालय का उद्घाटन अभिनव गायकवाड के करकमलों से संपन्न

निर्माता शिवनारायण ताम्रकार कृत ताम्रकार फिल्म प्रॉडक्शन ब्राह्मण पारा रायपुर छत्तीसगढ़ के कार्यालय का शुभारंभ 18 दिसंबर 2022 को सह निर्माता अभिनव गायकवाड एवं लेखक निर्देशक राजू टेमरे के करकमलों से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री गायकवाड ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमर मन के नवा फिल्म प्रॉडक्शन हाउस आज से शुरुआत हो गे हे ।हम सब मिलके ताम्रकार फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाला बड़े पर्दे की जम्मो छत्तीसगढ़ी फिल्म ल बेहतर व मनोरंजक बनाना हम सबके जिम्मेदारी हे। कार्यक्रम में गायक शंकर झारिया , गीतकार केशव साहू , नागेश खोब्रागडे जी, श्री गुप्ता , उदय मारकंडे संतोष यादव , पुनेश साहू ,इलम वर्मा , ऋषि मार्कंडेय ,जयराम धीवर तथा अन्य कलाकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *