अक्षय तृतीया के दिन गातापार में तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित की जाएगी सामूहिक आदर्श विवाह एवं कर्मा जयंती महोत्सव


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के कार्यकारिणी की बैठक साहू सदन पाटन में संपन्न हुई। जिसमें 12 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को भव्य युवा महोत्सव की तैयारी के संबंध में चर्चा हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य बाइक रैली तथा अन्य ब्यवस्था का प्रभार सौंपा गया।
तहसील साहू संघ पाटन द्वारा प्रति वर्ष सामूहिक आदर्श विवाह एवं भव्य कर्मा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष का आयोजन बेल्हारी परिक्षेत्र के ग्राम गातापार एवं बेल्हारी में 21 एवं 22 अप्रैल अक्षय तृतीया दिन शुक्रवार एवं शनिवार को आयोजित किया जाएगा। साथ ही 01 जनवरी 2023 को पूर्व सांसद स्व.ताराचंद साहू की जयंती एवं आम सभा का आयोजन किया जाएगा। 07 जनवरी को राजिम जयंती मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *