उत्तरी सिक्किम में चीनी सैनिक और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों ओर से सैनिकों के घायल होने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से इंडियन आर्मी के सूत्र के मुताबिक, उत्तरी सिक्किम में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हो गई है। इस झड़प में दोनों तरफ से कई सैनिक घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस झड़प में सात चीनी और चार भारतीय सैनिक घायल हुए हैं।

