रोशन सिंह@उतई ।नेहरू युवा केन्द्र संगठन रायपुर छग राज्य कार्यलय के निर्देशन पर प्रदेश के चौदह जिलों के राष्ट्रीय स्वयंसेवको ने एनवाईके दुर्ग से सम्बद्ध व राज्य स्तर पर अपने कर्मों से इतिहास लिख रहे कर्मवीर युवा संगठन आदर्श ग्राम कातरो का भ्रमण किया।
नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य कार्यालय द्वारा प्रदेश भर के सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न बैचों में किया जा रहा हैं जिनमें 2 बैच के युवाओं ने आदर्श ग्राम कातरो के कर्मवीर युवा संगठन का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम में चौदह जिले के 100 एनवाईवी पहुँचे थे। उन्होंने भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा इस भ्रमण के माध्यम से युवाओं को युवा मंडल निर्माण व संचालन संबंधी जानकारीयों से अवगत कराना हैं। साथ ही युवा मंडल स्तर पर हो रहे कार्यो, समस्याओं, चुनौतियों, एवं रणनीतियों का जमीनी स्तर पर जानकारी इकट्ठा करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य हैं।
कर्मवीर युवा संगठन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कर्मवीर संगठन राज्य का मॉडल युवा मंडल बन रहा हैं जिनसे प्रेरित होकर कई जिलों में युवा मंडल सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नेयूकेस के राष्ट्रीय प्रशिक्षक भीमराव रंगारी, एनवाईके दुर्ग जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा, एपीए आरती मिश्रा, कर्मवीर युवा संगठन के संस्थापक जीतेन्द्र सोनी, अध्यक्ष शुभम सोनी, सचिव देवेन्द्र साहू, सहसचिव रिषि देवांगन, उपाध्यक्ष शीतल साहू, कोषाध्यक्ष खिलेंद्र साहू, सहित कर्मवीर युवा संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज भवन में प्रशिक्षण के साथ नया नयाबाजार चौक, आंगनबाड़ी,मितानिन दीदी, ग्राम स्कूल सहित ग्राम के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया।
कर्मवीर युवा संगठन के संस्थापक व सचिव देवेंद्र साहू ने संगठन के कार्यप्रणाली को समझाते हुए बताया कि संगठन निर्माण, संचालन, लोगो का समाज व देश प्रेम की भावना जगाना, जमीनी स्तर के चुनौतियों के बारे युवाओं बताया व बेहतर संगठन के मूलमंत्र बताये।
नेयुकेस राष्ट्रीय ट्रेनर भीमराव रंगारी ने कहा यह प्रशिक्षण व भ्रमण युवाओं के लिए बहुत ही प्रेरणादायीं रहा जिनसे युवा मंडल एवं ग्राम विकास को आसान तरीके से समझने में सहायता मिली।
कर्मवीर संस्थापक जीतेन्द्र सोनी ने कहा कि जिस देश का युवा सर्वगुण सम्पन्न होगा वह राष्ट्र सबसे ज्यादा अधिक शक्तिशाली व समृद्ध होगा इसलिए हम सबको अपने जीवन में अपने कर्तव्य व जिम्मेदारी को जानकर अपने अंदर निहित शक्तियों का पुर्ण इस्तेमाल करना चाहिए।।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक यादवेंद्र साहू ने पिछले 2 साल के कार्ययोजनाओं को विस्तृत रूप से बताया की हमारे छोटे छोटे प्रयास ही हमें सफलता दिलाती हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रिषि गजपाल, रितु, नितेश, श्रीकांत, खेमशंकर, युवराज,लेमन, रजत, मनीष, अजित, सहित कर्मवीर युवा संगठन के सभी सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।
कर्मवीर युवा संगठन आदर्श ग्राम कातरो के युवा बन रहे प्रदेश के लिए प्रेरणा का केन्द्र- नितिन शर्मा
