भिलाई। छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा ऊर्जा विभाग छ०ग० शासन द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतो को बढावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतों पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है । विजय साहू ( सदस्य क्रेडा रायपुर ) द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डो में रात्रिकालिन प्रकाश व्यवस्था हेतु क्रेडा विभाग के माध्यम से 10 नग सोलर हाई मास्ट लाईट संयंत्र स्थापना कार्य हेतु अनुशंसा की गई है। इन 10 वार्डो में से 06 वार्डो में दिनांक 15.12.2022 को सोलर हाई मास्ट लाईट स्थापना कार्य हेतु भूमि-पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में विजय साहू ( सदस्य क्रेडा रायपुर ) द्वारा पार्षदों एवं वार्ड-वासियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न कराया गया । भूमि-पूजन कार्यक्रम से वार्ड वासियों में भारी उत्साह देखा गया तथा ग्रीन एनर्जी को शहरों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु इस कार्य की वार्ड वासियों द्वारा सराहना की गई तथा क्रेडा विभाग को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम वार्ड नं.- 22 ( शीतला तालाब, कुरूद बस्ती), वार्ड नं.- 25 ( मनिकम्मा मंदिर, जवाहर नगर), वार्ड नं.-18 ( कान्ट्रेक्टर कॉलोनी), वार्ड नं.- 9 (पीली मिट्टी चौक, आंगनबाड़ी क्रमांक 04), वार्ड नं.-10 ( अम्बेडकर भवन के पास, भीम नगर), वार्ड नं. – 02 (साप्ताहिक बाजार, स्मृति नगर) में सपन्न किया गया है। जिसमें विजय साहू ( सदस्य क्रेडा), विशेष अतिथि नंद कुमार कश्यप (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोहका ), रामा विश्वकर्मा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कैम्प), गिरवर बंटी साहू (सभापति नगर पालिका निगम भिलाई), धर्मराज शर्मा ( अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा छ0ग0), श्रीमती अनिता अजय साहू ( पार्षद वार्ड नं.- 22), अप्पा राव, लाल चंद वर्मा (पार्षद वार्ड नं.-18), श्रीमती रानू साहू ( पार्षद वार्ड नं.-09), चंदशेखर गवई ( पार्षद वार्ड नं.-10), कमलेश देवांगन, तुलसी राम ध्रुव (जिला प्रभारी, क्रेडा जिला कार्यालय दुर्ग) तथा सभी संबंधित वार्ड के वार्ड-वासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
