अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी करने की मांग-फेडरेशन

हेमन्त तिवारी,,,,

पांडुका l छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला गरियाबंद के अध्यक्ष एम एल तारक ने जिला शिक्षा अधिकारी महोदय से अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी जारी करने की मांग की है लगभग 1 सप्ताह के बाद शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा लेकिन अभी तक जिले से अधिकृत रूप से अर्धवार्षिक परीक्षा के संबंध में किसी प्रकार का दिशानिर्देश जारी नहीं किया गया है l जिसके कारण शिक्षकों में असमंजस की स्थिति है। बहुत से विद्यालय अपने अपने हिसाब से समय सारणी बनाकर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन शीघ्र ही समय सारणी जारी करने की मांग जिला शिक्षा अधिकारी से किए हैं।मांग करने वालों में संघ के जिला सचिव डोरेश कुमार मेहरा, वरिष्ठ सक्रिय सदस्य सुरेश कुमार शर्मा, खेम लाल यादव, विनोद कुमार वर्मा, किशोर कुमार साहू, डोमेंद्र कुमार साहू, हरीश कुमार तारक आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *