सिवनी में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

छुरा****** शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा के एनएसएस इकाई द्वारा भारत सरकार के युवा कार्य एव खेल मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनित कुमार साहू के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत सिवनी में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 13/12/2022 से 19/12/2022 तक होना है जिसका उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच प्रीतम ध्रुव ,अध्यक्षता सलीम मेमन (जनभागीदारी समिति अध्यक्ष महा. छुरा), विशिष्ठ अतिथि के रुप में श्री मति लिकेश्वरी ध्रुव (महिला मण्डल अध्यक्ष), विशेष अतिथि के रुप में श्री जयराम जगत, श्री भगत राम सिन्हा, श्री नथेल साहू, इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती और प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र की पूजा कर की गई तत्पचात सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और उद्बोधन हुआ इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डी आर साहू, डी पी सिंह,डॉ सी पी सीकरवार, सुश्री तारिणी साहू एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। मंच संचालन संतोष कुमार सोरी द्वारा किया गया। शिविर नायक के रूप में रोहन बंजारे,दिव्याणी चंद्राकर को शिविर नायिका चुना गया तथा शिविर में महाविद्यालय के 57 स्वयंसेवकों द्वारा सात दिवस तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्राम में जागरूकता संबंधी कार्य किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *