उतई: पति से नाराज होकर अपने फेसबुक फ्रेंड के पास चली गई महिला को ग्वालियर से लाकर परिजनों को सुपुर्द किया

उतई. पति से विवाद के बाद नाराज होकर अपनी बेटी के साथ लापता हुई उतई की महिला का किसी ने अपहरण नही किया था। वो अपनी मर्जी से अपने फेसबुक फ्रेंड के पास चली गई थी। जिसे उतई पुलिस मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

बंजारी पारा उतई निवासी मोहन गोस्वामी ने उतई थाना में अपनी पत्नी योगेश्वरी एव बेटी के गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर उतई पुलिस ने जांच में लिया गया । गुमशुदा के मोबाइल नम्बर को टावर लोकेशन में लिया गया तो लोकेशन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मिला। पति मोहन गोश्वामी द्वारा अपनी पति से बात करने पर पति से विवाद होने पर अपने फेसबुक फ्रेंड के पास चले जाना बताई । बाद में गुस्सा शांत होने पर वापस आने का विचार होने पर लॉकडाउन में फंस जाने की बात कही। गुमशुदा के खाते में पैसे नही होने पर अपने पति से पैसे मांग रही थी ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटले एव एस डीओ आकाश राव गिरपुनजे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अवध राम साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर ग्वालियर पहुंच कर स्थानीय पुलिस की मदद से गुमशुदा योगेश्वरी एव बेटी को सही सलामत बरामद के बाद उतई लाकर उनके परिजन को सौप दिया गया। उक्त कार्यवाही में विशेष योगदान थाना प्रभारी उतई अवध राम साहू , उप निरीक्षक भूपेंद्र ओगरे, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, अजय कुमार, मुकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *