जांजगीर चाम्पा। संभाग स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा केंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी सोनार में कक्षा 9वी से 12वी तक पांच सौ पैतीस विद्यार्थियों कोरबा, जांजगीर, शक्ति, बिलासपुर विभिन्न जिलों से शामिल हुए। जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत अकलतरा ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटमी सोनार में सतनाम शिक्षा नवसृजन समिति के तत्वावधान में आयोजित संभाग स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 11 दिसंबर को आयोजित हुआ। यह लगातार चौथा वर्ष आयोजित हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संदीप धैर्य पिता शिव कुमार धैर्य कोटमी सोनार ने 63 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, शौर्य घृतलहरे पिता संतोष घृतलहरे करूमहूॅ ने 58 अंक प्राप्त कर व्दितीय स्थान और संजना कौशिक पिता राकेश कौशिक अर्जुनी ने 57 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किए, इसके अलावा कक्षा 9वीं,10वीं,11वीं और 12वीं से 15-15 छात्र-छात्राओ को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों के उत्साहवर्धन और अतिथियों के स्वागत के लिए नन्हे नन्हे बच्चों व्दारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया। साथ ही सभी समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
सतनाम शिक्षा नवसृजन समिति के तत्वावधान में संभाग स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
