युवा महोत्सव से प्रतिभा को निखारने के अवसर मिलता है-खेमलाल साहू…सेलूद में हुआ जिला स्तरीय युवा महोत्सव का समापन

पाटन।  स्वामी आत्मानंद इग्लिश मीडियम स्कूल खेल मैदान सेलूद में गुरुवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव का समापन हुआ। अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू , अध्यक्षता सरपंच खेमीन साहू विशेष अतिथि भिलाई निगम के पार्षद कोमल दास टंडन एवं संजीव सेमुअल सहित अन्य थे।
समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा कि युवा महोत्सव से प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन में जयंत वर्मा ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन खिलेश यादव ने किया।
कबड्डी पुरुष वर्ग में प्रथम पाटन एवं द्वितीय दुर्ग , बालिका वर्ग में प्रथम दुर्ग एवं द्वितीय पाटन रहे। खो-खो बालक वर्ग में पाटन प्रथम द्वितीय दुर्ग, बालिका वर्ग में प्रथम दुर्ग द्वितीय पाटन। शास्त्रीय गायन में प्रथम सामेंद्र फड़के दुर्ग,द्वितीय भुपेश देवांगन पाटन। गिटार में प्रथम सोमेंद्र पटेल दुर्ग,कुचीपुड़ी प्रथम दुष्यंत कुमार दुर्ग, भरतनाट्यम प्रथम पलक उपध्याय दुर्ग, द्वितीय सुमन महतो पाटन, तात्कालिक भाषण में प्रथम हीना साहू दुर्ग, द्वितीय लालेश्वरी साहू दुर्ग रही। तबला वादन में प्रथम राज साहू पाटन, पारंपरिक लोक नृत्य में प्रथम धमधा, लोकगीत बांस गीत में प्रथम धमधा, द्वितिय गौरा गौरी धमधा, सुवा गीत में पाटन प्रथम स्थान पर रहे। फुगड़ी बालिका में धमधा की तुलेश्वरी प्रथम एवं पाटन की धनिशा द्वितिय स्थान पर रही। बालक वर्ग फुगड़ी में प्रथम मिथलेश धमधा, द्वितिय डोमार साहू पाटन, 40 साल से ऊपर वर्ग के फुगड़ी में प्रथम सुखनंदन धमधा प्रथम स्थान पर रहे। भौरा में प्रथम चंदन यादव पाटन, द्वितीय दीनू वर्मा धमधा, बालिका वर्ग में पाटन की दीपाली वर्मा प्रथम रही। गेड़ी दौड़ में प्रथम मोहित साहु पाटन, द्वितीय भुनेश्वर धमधा बालिका गेड़ी में प्रथम भूमिका निर्मल पाटन, 40  वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में भागवत देवांगन धमधा प्रथम रहे। पंथी नृत्य में प्रथम धमधा एवं द्वितीय स्थान पर पाटन रहे। एकांकी नाटक में प्रथम पाटन एवं द्वितीय धमधा रहे। वाद विवाद में प्रथम हीना साहू दुर्ग,द्वितीय ललेश्वरी साहू दुर्ग। वाद विवाद 40 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में दुर्ग के नरोत्तम साहू प्रथम स्थान पर रहे। पारम्परिक वेशभूषा प्रथम ललेश्वरी साहू द्वितीय शैल साहू,फ़ूड फेस्टिवल में पाटन की अनामिका प्रथम,चित्रकला में प्रथम तेजस साहू पाटन , द्वितिय अभिमान दुर्ग। क्वीज में प्रथम रोशनी पाटन, द्वितीय भुपेश धमधा, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम इंदु साहू पाटन, द्वितीय नेमा नेताम धमधा रही।
मौके पर प्रमुख रूप से पोखन साहू,भगवती प्रसाद बनपेला, नंदिनी यदु,रामेश्वरी यादव,संतोष यादव,किशन हिरवानी,बलराम यादव,जयंत वर्मा, खिलेश यादव,कोमल दास टंडन,संजीव सेमवल, एस.आशीष,नरोत्तम साहू,सतीश सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *