भाजपा मध्यमण्डल पाटन के शक्तिकेन्द्र की बैठक में कांग्रेस से पूछा गया क्या हुआ तेरा वादा

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशानुसार पाटन विधानसभा के संयुक्त तीनो मंडल में शक्तिकेन्द्र स्तरीय बैठको का दौर लगातार चल रहा है। जिसमें मध्यमंडल पाटन के शक्तिकेन्द्र दरबार मोखली , तेलीगुंडरा एवं केसरा में बैठक हुआ । उक्त बैठक में पाटन विधानसभा के प्रभारी सच्चिदानन्द उपासने ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत की परिकल्पना को साकार करने शक्ति केंद्र की बैठक और इसके बाद बूथ स्तर की बैठक भी होना है। भारत को विश्वगुरु का दर्जा दिलाने यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी काम कर रहे हैं । आज जिस देश मे माननीय नरेंद्र मोदी जाते हैं वहाँ की राष्ट्र अध्यक्ष एवं लाखों जनता आशा भरी निगाहों से स्वागत के लिए खड़े रहते हैं । भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्त्ता सौ सौ के बराबर है, अपने अंदर छुपी हुई शक्ति को पहचानने की जरूरत है।

ज़िला पंचायत के सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने चुनाव मे 36 जन घोषणा किया था, आज तक एक भी घोषणा को पूरा नहीं किया। महिलाओं से शराबबंदी करने झूठा वादा किया। आज घर से माता बहनों का निकलना दूभर हो गया है क़ानून व्यवस्था नाम की रह गई है। आए दिन चोरी ,डकैती,लुटमार, हत्या और दुराचार की अपराध का गढ़ बन गया है । महिलाओ की अस्मत लूटी जा रहा है लेकिन यहाँ की कुम्भकरणी नींद मे सोई कांग्रेसी सरकार के ऊपर जूं तक नहीं रेंग रही हैं । आने वाने 2023 के चुनाव मे यही जनता वोट से जवाब देगी। दक्षिण मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा सभी गरीबो के घर पक्का हो यह माननीय नरेंद्र मोदी का सपना है, और उस सपने को पूरा करने प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारम्भ किया। उस समय भाजपा की सरकार डॉ रमन सिँह के नेतृत्व मे जो आवास बनाये हैं उनके भी किश्त की राशि को आज तक यह भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार नहीं दे पायी है। यहाँ के कांग्रेसी मुखिया कहते हैं कि प्रधानमंत्री के नाम पर आवास योजना रखे हैं इसलिए राज्य की देय राशि नहीं दे रहे हैं । कांग्रेसियों को शर्म से चूल्लू भर पानी मे डूब जाना चाहिए क्योंकि उनकी केंद्र मे सरकार थी तो उस समय के सरकार ने इंदिरा के नाम पर इंदिरा आवास योजना लागू किया। कॉन्ग्रेसीयों की याद् दास्त कमजोर् हो गया है इतिहास के पन्ने पलट कर देख लो कि सबसे अधिक इंदिरा एवं राजीव के नाम से कई योजना आज भी चल रहा है।

मध्यमंडल उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा कि आने वाले चुनाव मिशन 2023 मे काम करने हेतु एक एक कार्यकर्ता कमर कस लें । यहाँ कि राज्य सरकार अपने आप को किसान हितैसी बताता है, किसानों को पिछले साल धान बेचने हेतु किसानों को बाजार से मंहगी बारदाना चालिस चालिस रूपये मे खरीदकर धान बेचने मजबूर किया था, जिनका बारदाना की राशि आज तक नहीं दिया गया है। किसानों को उनके धान की राशि को चार किश्तों मे झुलाकर झुलाकर दिया जा रहा हैं । पीछली वर्ष की आखरी किश्त की राशि अभी तक नहीं दिया गया हैं, जबकि इस वर्ष की धान खरीदी प्रारम्भ हो गया है । किसानों को जानकारी होना चाहिए कि धान खरीदी की वर्तमान समय मे 2040 रूपये केंद्र मे माननीय नरेंद्र मोदी की सरकार दे रही है। राज्य सरकार धान खरीदी मे अपने आप को दिखावा और ढींढोरा पीटना बंद करें। किसानों से झुठ बोलना बंद करें। अन्नदाता की आह लगेगी आह! अब छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता इनके झूठे वादा मे नहीं आयेगी ।मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा कि मिशन 2023 की आगाज को चुकी है मण्डल, शक्तिकेन्द्र और बूथ की संरचना को मजबूत कर लेवे l चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी से ज्यादा जरूरी संरचना होती है l छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी शासन के नाकामी को घर घर एक एक मतदाता तक कार्यकार्य ही पहुंचने का काम करेगी इसलिए सन्गठन मजबूत होनी चाहिए l तीनो शक्ति केंद्र की बैठकों में प्रमुख रूप से श्री सच्चिदानन्द उपासने जी प्रभारी पाटन विधान सभा,श्रीमती हर्षा चंद्राकर सदस्य ज़िला पंचायत दुर्ग, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मंडल, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्य मंडल पाटन, लोकमनी चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल, राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि, विनय चंद्राकर, हरिशंकर साहू महामंत्री, दिलीप साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, ओमआशीष साहू, दिनेश साहू उपाध्यक्ष,भागवत सिन्हा उपाध्यक्ष , दामोदर चक्रधारी प्रभारी शक्तिकेन्द्र, संतोष घिरवानी शक्तिकेन्द्र संयोजक, तुलाराम साहू,नंदकुमार बंछोर, मंजू साहू, तुलसी साहू, ओमप्यारी, नारद सेन,नरेंद्र साहू, दुजराम साहू,जीवन साहू, भगवानी,अंगेश सिन्हा, कल्यान साहू, अलख सिन्हा,मुन्ना पाल, रामगुलाल,तामेश्वर सिन्हा,शंकर साहू, मनोज साहू,देवनारायण साहू, धनराज साहू, घसीयाराम साहू, रामखिलावन साहू, सोमनाथ साहू, देवेंद्र साहू, शत्रुहन साहू, संतोष सिन्हा,परमेश्वर निषाद, तीरथ रात्रे, दौव्वा राम वर्मा, बैशाखु राम, सुदर्शन खरे,भूपेंद्र वर्मा, दूलारु राम, रामचंद्र वर्मा,बुधराम जांगडे,होल्धर बंछोर, मनोज कुमार निषाद, बसंत वर्मा, उमेश भारद्वाज, संदीप बंछोर, आकाश कामडे, भास्कर वर्मा, अंजोरी साहू, नीलमणि साहू,पदमभूषण साहू, मंथीर साहू, नंदकुमार साहू, भूषण गुरुपन्च,पोषण साहू, प्रेमलाल साहू, भोजेन्द्र साहू, नोहर साहू,राजेश साहू, पालुराम साहू , सुरेश साहू, टुकेश निर्मल,राधे यादव, मुकेश साहू, अशोक साहू, सेवाराम साहू,लखन लाल वर्मा, अरुण साहू, नोहर सिँह साहू, रामसाय साहू, गजानंद यदु, चुन्नुराम पटेल, बाहरु राम,तेनसिंह सहित भारतीय जनता पार्टी मध्यमण्डल के कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *