अंजोरा हाईस्कूल में 9 बालिका को सायकिल वितरित किया

दुर्ग शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा (ख) दुर्ग में शासन के योजना सरस्वती सायकिल योजना के तहत गरीब वर्ग के कक्षा नवमी के अध्ययन रत 09 बालिकाओं को निःशुल्क सायकल प्रदान किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य कल्याणी शर्मा, शाला विकास व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमंत देशमुख, सदस्य सुरेश निर्मलकर, मुकेश साहू, पंच थानू साहू व्याख्याता होरीलाल चतुर्वेदी,शिवनारायण देवांगन”आस’ व मनोज कुमार गुप्ता आदि के उपस्थित में वितरण किया गया। इस योजना के तहत कु.पल्लवी ठाकुर, कु.रितु ठाकुर, कु.गंगोत्री ठाकुर,कु.ईशा ठाकुर, कु. ऐश्वर्या ठाकुर,कु.उर्वशी साहू, कु. राजेश्वरी निषाद,कु.विभा देशमुख व कु.वर्षा यादव को सायकिल वितरित किया । प्राचार्य कल्याणी शर्मा व उपस्थित सभी ने सायकल प्रदान करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिये प्रेरित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *