- छत्तीसगढ़ से कला उत्सव में हिमाशु करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व
जामगांव आर@मनीष चंद्राकर। समग्र शिक्षा अंतर्गत राज्य स्तर पर आयोजित कला उत्सव में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव आर के छात्र हिमाशु कोठारी ने लोक नृत्य (एकल) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर बाजी मारी और आगे राष्ट्रीय स्तर के लिये चयनित हुए,हिमांशु ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जामगांव आर अंचल सहित राज्य को भी गौरवान्वित किया है,ग्रामीण छात्र की इस उपलब्धि पर सेजेस जामगांव आर सहित अंचल में हर्ष माहौल है ! गुरुवार को कांग्रेस नेता एवं शासकीय जामगांव आर कालेज के अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला हिमांशु एवं विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि शासकीय विद्यालय के ग्रामीण छात्र का राष्ट्रीय स्तर पर जाना जामगांव आर के लिये एक अविस्मरणीय पल हैं,सेजेस जामगांव आर पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उम्दा प्रदर्शन कर रहा है ,शाला प्रबन्ध समिति अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र निर्मल,विधायक प्रतिनिधि सुनीता चंद्राकर,सांसद प्रतिनिधि मेघनाथ सागर वंशी,सरपंच राजकुमार ठाकुर,भाजपा नेता नरेश केला,किशोर साहू,पुरणेंद्र सिन्हा,बालक दास बाग,आशीष जैन,नोहर सिंह ठाकुर, संतराम निर्मल,पूर्व सरपंच शैलेंद्री मंडावी,रेखा ठाकुर,ओमिन सेन,मनीष जैन,नरेंद्र जैन, प्रेमचंद्र ,आशीष जैन,अनेश्वर चंद्राकर,अभिषेक चंद्राकर,अंगेश्वर साहू आदि ने हिमांशु कोठारी को बधाई देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया है ! इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश पिल्लई ने हिमांशु कोठारी को राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए तथा भूमिका चंद्राकर और सीमांत साहू को राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए शाबाशी दी ! विद्यालय के प्रभारी रोमन सिंह साहू,ओ पी वर्मा,चेतना ठाकुर ने छात्र हिमांशु और उनके प्रभारी शिक्षक विनीता सुधीर व एमन पाटकर की मेहनत को सराहा और कहा कि शाला में मिल रहे सफल मार्ग दर्शन में आज जामगांव आर विद्यालय सास्कृतिक ही नही सभी विधा में राज्य स्तर में अपनीं छाप बनाया है ,प्राचार्य श्री पिल्लई ने बताया कि हिमाशु राट्रीय स्तर के लिये अब ओडिशा भुवनेश्वर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे !
फ़ोटो–
