NSUI कि सदस्यता अभियान फॉर्म जमा करने का अंतिम तिथि 24 दिसंबर तक

  • शिवांग साहू प्रदेश सचिव ने दी जानकारी

भिलाई (सतीश पारख) एनएसयूआई के प्रदेश सचिव शिवांग साहू ने न्यूज 24 कैरेट को बताया की एनएसयूआई के छात्र नेता कॉलेज तक पहुच रहे है। महाविद्यालयों के छात्र छात्रायें विश्वास व नई ऊर्जा के साथ एनएसयूआई की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने बताया की प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में एनएसयूआई की पूरी टीम पूरे प्रदेश भर के महाविध्यालयों में सदस्यता अभियान चला रही है । छात्र छात्राओं में काफी उत्सुकता भी नजर आ रही है।शिवांग साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ एनएसयूआई का संगठन अब और भी भव्य रूप लेने की ओर बढ़ रहा एनएसयूआई की यह टीम 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनाने तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीटें हमारे नेता राहुल गांधी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की झोली में डालने वचनबद्ध है तथा इसके लिए एनएसयूआई कमर कस तैयार है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *