उतई नगर में अवैध रूप से लगाये गए फ्लैक्स एवं बैनर हटाये गए

उतई।नगर पंचायत उतई द्वारा शासन के निर्देश पर नगर में अवैध रूप से लगाए बैनर,पोस्टर,फ्लैक्स को निकाला जा रहा है।खासकर मुख्य मार्ग के शासकीय जगहों,विद्युत पोलो में लगाए गए फ्लैक्स को निकालने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार ने बताया की अवैध रूप से लगाए गए फ्लैक्स के कारण दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए व विद्युत पोल में भी लगा देते है जिससे विद्युत करेंट लगने की संभावना बनी रहती है।इस कारण शासन प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *