शिकसा पाक कला कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दुर्ग,, शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान मे व्यंजन व भोजन की कलात्मक रूप के लिये कार्यक्रम शिकसा पाक कला कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन व कार्यक्रम प्रभारी उषा भट्ट व मुख्य अतिथि श्रद्धा साहू संयोजक नई पहल संस्था बर्तन बैक के उपस्थिति में हुआ । सरस्वती वंदना रजनी साहू सहायक शिक्षक असौदा ,राजगीत प्रतिभा यादव शिक्षक घोघरी ने प्रस्तुत कर किया । सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने अपने उदबोधन में कार्यक्रम के विषय में बात रखते हुए कहा कि हर कार्यक्रम का आयोजन करते है पर पाक कला कार्यक्रम करके एक नया आयाम जोड़ा गया है । कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने बताया कि शिकसा नित नये कार्यक्रम का आयोजन कर अलग पहचान बना चुके हैं । जांजगीर जिलाध्यक्ष विजय कुमार प्रधान व प्रवक्ता राधेश्याम कंवर ने अपना अपना विचार प्रगट किया । मुख्य अतिथि श्रद्धा साहू संयोजक नई पहल संस्था नई पहल फाउंडेशन व स्टील बर्तन ने शिकसा पाक कला कार्यक्रम महिला के पाक कला हुनर को मंच तक लाने का अवसर प्रदान किया इसके लिये शिकसा बधाई के पात्र हैं । कार्यक्रम के ज्योति गजपाल व्याख्याता सुरही कांकेर एवं मीना भारद्वाज व्याख्याता गोगांव रायपुर ने भाग लेकर अपना व्यजंन बनाकर बताये जिसे सभी ने तारीफ किये । कार्यक्रम का संचालन ऊषा भट्ट व्याख्याता व आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन आस ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *