भोलेनाथ की पावन धरा धाम कौही में भाजपा दक्षिण मंडल की कार्य समिति की बैठक सम्पन्न , भाजपा कार्यकर्ताओ ने लिया पाटन विधान सभा जितने का संकल्प

पाटन।ग्राम कौहि में भोले बाबा के पावन धरती पर भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मण्डल की कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्रों की बैठक आहूत किया गया था l जिसमे पाटन विधानसभा प्राभारी सच्चिदानंद उपासने ने अपने उद्बोधन में कहा कि बूथ जीता तो विधानसभा जीता चुनाव प्रत्याशी नही लड़ता चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है l बूथ का कार्यकर्ता की मेहनत ही पार्टी की जीत का आधार स्तम्भ हैं l मिशन 2023 का आगाज हो चुका है सभी कार्यकर्ता अपने घरों से निकलकर मतदाता से सम्पर्क बनाये l बूथ की संरचना पूरी कर लेवे l हमे चुनाव के मैदान में उतरने से पहले सारी तैयारी पूरी कर लेनी है l मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारा को साकार करने के लिए पूरा ध्यान अपने बूथ पर लगाये l बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने गरीबो का सपना उनका आवास छिनने का पाप किया है l उसको उसकी सजा वही गरीब जनता देगी क्योकि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री ने सत्ता में आने के बाद संकल्प लिया है कि गरीबो को पक्का मकान दूंगा और बाकी प्रदेशो में वो गरीबो का सपना पूरा भी किया जा रहा है किन्तु छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार ने आवास का पैसा लौटा दिया वो भी सिर्फ इस बात पर की आवास का नाम प्रधानमंत्री आवास है l कांग्रेसियों को याद होना चाहिए कि जब देश मे कांग्रेस की सरकार थी तब यही लोग आवास नाम इंदिरा आवास रखा था जो कि घोर निंदनीय है l कार्यकर्तावो को आव्हान करते हुए कहा कि पंचायत से लेकर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करने का वक्त आ गया है l आने वाले जनवरी माह में दुर्ग में मोर आवास मोर अधिकार के तहत प्रदर्शन किया जाएगा जिसके लिए दिशा निर्देश जारी किया गया l बैठक में श्रीमती हर्षा चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणा पत्र में छत्तीस घोषणा किया था जिसे चार साल बीत गया एक भी घोषणा धरातल पर कही दिखाई नही देता l

छत्तीसगरिया लोगो का सिर्फ हिमायती बनने का नाटक पूरे चार साल करते रहा किन्तु काम के नाम पर सिर्फ भ्रष्टचार के अलावा कुछ भी दिखाई नही देता l आज प्रदेश में चारो तरह काली कमाई का अंबार लग चुका है ईडी के छापे में अरबो की संपत्ति प्रसाशनिक अधिकारियों के घरों से निकल रहे l कोयले के कमाई में हाथ और मुह काला ही काला कर लिए है l अंदर से बाहरी लोगों को सपोर्ट कर रहे है ऊपर से छत्तीसगरिया होने का नाटक कर रहे है l महिलावो के साथ छल करते हुए उनका विश्वास अर्जित करके सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार ने पूर्ण शराबबंदी के वादा करने वाली शासन आज घर घर शराब पहुंचाने का काम कर रही है l गंगाजल की पवित्रता को शर्मशार करके रख दिया है l महिलावो की श्राप से पूरे कांग्रेस पार्टी का सफाया होना तय है l खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल पाटन ने कहा कि “संघे शक्ति कलयुगे” संगठन में ताकत है सबको एक होकर विधान सभा चुनाव में पूरी ताकत से लड़ाई लड़नी है l मंडल से लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की फौज बनाओ एक एक घरों में जाकर रोज सम्पर्क करो l अपना पराया का भाजपा में कोई स्थान नही है हम संस्कारवान पार्टी के सदस्य है हमे जनता का विश्वास में खरा उतरकर काम करना है l देश के प्रधानमंत्री के संदेश और कार्ययोजना को लेकर जनता के पास जाना है l पाटन विधानसभा जितने के लिए हमे संगठित होने की जरूरत है इसके लिए बूथ की संरचना को जल्द से जल्द पूरा करना है l हमे गर्व है कि पार्टी ने जनसंघ के नेता और जिनका गौरवशाली इतिहास रहा है उसको प्रभारी के रूप में पाटन विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपा गया है उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से 2023 का विधानसभा चुनाव जीतेंगे l भगवान भोलेबाबा का आशीष जरूर भाजपा को मिलेगा l बैठक में प्रमुख रूप से श्री सच्चिदानन्द उपासने जी प्रभारी पाटन विधान सभा, ललित चन्द्राकर ज़िला महामंत्री, हर्षा चन्द्राकर सदस्य ज़िला पंचायत दुर्ग, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्य मंडल, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल , लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मंडल, सौरभ जैन मंत्री प्रदेश युवा मोर्चा, छगन साहू,अभयराम ठाकुर सरपंच बटरेल, धनराज साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष, हरिशंकर साहू महामंत्री, तेजेंद्र पिपरिया महामंत्री, टेसराम साहू उपाध्यक्ष, रवि सिन्हा जनपद सदस्य, शैलेन्दी मन्डावी अध्यक्ष महिला मोर्चा, गायत्री यादव, मंजुलता अंगारे, पुष्पा खरे, तारकेश्वरी साहू, लता साहू, प्रमोद जैन, नारद साहू, रूपसिँह सिन्हा, निर्मल जैन, कमलेश साहू, ईश्वर यादव, यशवंत यदु, पुराणिक साहू, जागेश्वर साहू, ललित ठाकुर, तीरथ पटेल, शंकर लाल साहू, रामकृष्ण साहू, मोहन साहू, उकेश साहू, जनक लाल साहू, कर्ण सिँह , जगदीश प्रसाद, कामता प्रसाद, परमानंद देवांगन, अशोक शर्मा, छबी विश्वकर्मा, कामता ठाकुर, संजय यादव, सालिक चक्रधारी, चिंताराम, पदमा निषाद, कुमारी मारकंडे, आशो बाई निषाद, भगवती साहू, सुनीति, कीर्तन साहू, रीती बाई साहू, सत्यवती मारकंडे, लीला बाई साहू, मानबाई ठाकुर, सविता साहू, ठगिया धनकर सहित दक्षिण मण्डल पाटन में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारीगण,सदस्यगण एवं वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे l स्वागत उद्बोधन मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने किया l संचालन तेजेन्द्र पिपरिया महामंत्री दक्षिण मण्डल पाटन ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *