घुघसीडीह में मितानिनों को साड़ी और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया

उतई ।ग्राम पंचायत घुघसीडीह द्वारा मितानिन दिवस पर मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सरपंच गोवर्धन बारले ने सभी मितानिनों को साड़ी और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया ।सरपंच गोवर्धन बारले ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा मितानिनों से टीकाकरण,संस्थागत प्रसव,प्रसव पूर्व चार जांच,नवजात बच्चों के घर भ्रमण सहित कुछ सेवाओं पर शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।ग्रामीण क्षेत्रों में इनके भरोसे पूरा स्वास्थ्य विभाग टिका है।चाहे स्वास्थ्य टीके और पोषक के बारे में जानकारी देनी हो य कोविड संक्रमण के दौर में उससे बचाव में लगी ड्यूटी या फिर कोविड टीका लगाने में लोगों को प्रेरित करना हो,मितानिनों ने अपना काम बख़ूबी किया है।समारोह में मितानिन कार्यक्रम के बी.आर.सी. कामिनी साहू,स्वच्छता समन्वयक ललिता साहू,प्रेरक तालेश्वरी साहू के अलावा ग्राम में कार्यरत मितानिन झमिता ठाकुर,पूर्णिमा सागरवंशी,कंचन साहू,सुशीला बंजारे,खोमेश्वरी महिपाल, सुशीला यादव का साड़ी एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।इस अवसर पर उपसरपंच रेखलाल टंडन, ग्राम सचिव रेखा साहू,महेन्द्र जोशी, ललित ठाकुर,अहिल्या ठाकुर,गुरूदयाल ओझा, नर्मदा मारकंडे,आशा बंजारे,बिरझा महिपाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *