उतई सोसायटी में धान बेचने आये किसानों को 10 रुपये में मिलता है भरपेट खाना

रोशन सिंह@उतई ।छग प्रदेश का सबसे बड़ा वृहताकार सहकारी समिति उतई अंतर्गत पुरई मार्ग में स्थित धान उपार्जन केन्द्र में समर्थन मूल्य में धान बेचने आने वाले 5 ग्रामों के किसानों सहित मजदूरों को 10 रुपए में भरपेट खाना खिलाने की व्यवस्था समिति द्वारा किया है।जिसकी सराहना किसान सहित आसपास के नागरिक कर रहे है।खाना में दाल,सब्जी, भात दिया जाता है वो भी स्टील थाली में परोसा जाता है। वृहताकार समिति अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड समिति प्रबंधक ने कहा की धान बेचने आने वाले कृषकों को खाना खाने में वापस घर न जाना पड़े और समय पर खाना मिल पाए इसे देखते हुए समिति के सदस्यों सक्षम किसानों की मदद से यह व्यवस्था की गई है।जिसका संचालन धान खरीदी के दिन से हुई है जो धान खरीदी के अंतिम समय तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *