पाटन। ग्राम फुंडा में भारतीय जनता पार्टी मध्यमण्डल की शक्ति केंद्र स्तर की बैठक संपन्न हुई l जिसमें मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया गया और संगठन की मजबूती के विषय में चर्चा की गई
मुख्य रूप से प्रमुख वक्ता विधानसभा प्रभारी जन संघ के नेता श्री सच्चिदानंद उपासने जी के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के विषय में चर्चा की गई l क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चन्द्राकर ने कहा कि लबरा सरकार की बिदाई का समय आ गया है झूठ बोलकर सत्ता हथियाने वाले लोगो को सत्ता से बेदखल करने का समय आ गया है l मतदाता से अपील है कि अपने मताधिकार का प्रयोग सोच समझकर करेंगे l लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मंडल अध्यक्ष ने कहा कि चारो तरह भूख भय भ्रस्टाचार का वातावरण बना है l कांग्रेस के शासन में माता बहने सुरक्षित नही है रोज अपराध में वृद्धि हो ते जा रही है छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है l बैठक का संचालन खेमलाल साहू ने किया आभार प्रदर्शन शक्ति केंद्र प्रभारी कुणाल शर्मा ने किया l बैठक में प्रमुख रूप से लोकमणि चन्द्राकर उत्तर मंडल अध्यक्ष, केवल देवांगन जिला मंत्री भाजयुमो, प्रेम सागर वंशी शक्तिकेन्द्र सह सनयोजक, लीलाधर हिरवानी, राम नरेश साहू, शिवा कुमार साहू, रोशन लाल यदु, भगवती प्रसाद, नेहरू वर्मा, सागर वर्मा, रोशन वर्मा, अमन यादव, गौरव नायक, पप्पू यादव, युगल कुमार वर्मा, जेठू वर्मा, अमरचंद वर्मा, रराजेश वर्मा, टीकम यादव, नीलेश वर्मा, गोपिवर्मा, मोहन ठाकुर, गजानंद वर्मा, रोशन यदु सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
भाजपा मध्य पाटन मंडल का मिशन 2023 को लेकर फुंडा में हुआ बैठक
