*लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद*नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 पार्षद निधि से बने चबूतरे एवं मोहल्लेवासियों के सहयोग से बनी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। जिसको पीपल वृक्ष के नीचे होने के कारण पिपलेश्वर महादेव का नाम दिया गया। यहां पिछले 3 दिनों से चल रही वेदी पूजा के दौरान प्रथम दिन अन्नाधिवास किया महिलाओं द्वारा तालाब से जल लाकर जलाधिवास कर पुजा आरती की गई। दूसरे दिन वेदी पुजा फलाधिदिवास कर महिलाओं द्वारा नगर भ्रमण कर कलश यात्रा निकाला गया। शाम को वेदी पुजा सय्याधिवास किया गया। तृतीय दिवस पुष्पाधिवास के पश्चात दोपहर 2:00 बजे से विधि पूजा हवन करके पार्थिव शिवलिंग नंदी को विधि पूजा अर्चना करके शिवलिंग को नगर भ्रमण पश्चात पीपल नीचे बने मंदिर में स्थापना किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर आशीर्वाद लेकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।इस कार्यक्रम में वंशगोपाल सिन्हा, लोकनाथ साहू, शंभु तिवारी, तामेश्वर सोनी, जय प्रकाश सोनी, दिनु सिन्हा, एच एस चंद्राकर, मन्नु सिन्हा, विश्वनाथ सिन्हा, मुकेश पाण्डेय, बाबा सोनी, संदिप उपाध्याय, उपेन्द्र सिन्हा, राजेन्द्र सिन्हा, दिनेश कश्यप, नारायण निर्मलकर, प्रकाश सोनी, विक्की सिन्हा, हरीश साहु, रितेश गुप्ता, हितेंद्र सिन्हा, शुभम सिन्हा, राजा सिन्हा, कान्हा सोनी, सोनु सिन्हा, चेतन यादव, गौरव उपाध्याय, गोलु सिन्हा व सैकड़ों महिलाओं सहित मोहल्ला वासी उपस्थित थे।

