5 दिसम्बर को यह पूरा परिवार करेगा रक्तदानसमाजसेवी भीम निषाद अपने जन्मदिन पर करवा चुके है 82 यूनिट रक्तदान

*लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद* रक्तदान महादान को अपन उदेश्य बनाकर गरियाबंद जिले के नजदीक ग्राम मॉलगांव के रहने वाले समाजसेवी भीम निषाद लगातार जरूरमंद लोगो को ब्लड उपलब्ध कराते आ रहे है, ग्रामीण युवा ब्लड डोनर व गरियाबंद ब्लड डोनर गु्रप व्हाटशाप ग्रुप के माध्यम से गरियाबंद, राजिम, महासमुंद, अभनपुर व रायपुर में हजारो लोगो को ब्लड उपलब्ध करा चुके समाज सेवी भीम निषाद अपने पत्नि पूजा निषाद के जन्मदिन पर पुरे परिवार सहित 5 दिसम्बर को रक्तदान करेगें। समाजसेवी भीम निषाद के सेवा कार्य का चर्चा पूरे क्षेत्र में हो चुका है। भीम निषाद ने बताया कि जब से शादी हुआ है तब से अपने पत्नि के जन्मदिन 5 दिसम्बर को रक्तदान करते आ रहे है। इस बार पूरे परिवार सहित रक्तदान करेंगें। निषाद अपने जन्मदिन पर 20 मार्च को मालगांव में ब्लड डोनेशन कैम्प लगाकर 82 यूनिट रक्तदान भी करवाया था। वही अपने दो वर्षिय बेटी समृद्धि के जन्मदिन 10 जुलाई को परिवार के 9 सदस्य ने रक्तदान किया था। समाजसेवी भीम निषाद अपने मानव सेवा के कार्याे के लिए जाना-पहचाने जाते है। समाजिक मुद्दो एवं अन्य सेवा कार्य गंभीर बिमारी जैसे कैंसर, ब्लड कैंसर, से ग्रसित गरीब परिवारो के ईलाज के लिये आर्थिक सहयोग के लिये सोशल मिडिया के माध्यम से राशि ईकट्ठा कर लोगो का मदद भी कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *