रोशन सिंह@उतई ।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई में सरस्वती सायकल वितरण के तहत कक्षा 9 वी के 38 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी प्राचार्य चंद्रकिरण साहू पार्षद सरस्वती साहू प्रहलाद वर्मा बिरेंद गोस्वामी एल्डरमैन खुमान सिंह साहू प्रेमनारायण साहू कांतिदेवी वर्मा सुनीता वर्मा गोरेलाल साहू रमेश बारले मौजूद थे।अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी ने कहा की शासन की महती योजना का लाभ छात्राओं को मिल रही है।सायकल मिलने से छात्राओं में खुशियां आई और उन्होंने कहा की छात्राओं को विद्यालय आने में आसानी होगी और समय की बचत भी होगी।
सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत उतई स्कूल के 38 छात्राओं को मिली सायकिल
