राज्यपाल अनुसुइया उईके से सौजन्य मुलाक़ात कर सहकारी समिति कर्मचारी संघ रायपुर ने विभिन्न मांंग के सम्बन्ध मे ज्ञापन सौपें

रायपुर। कर्मचारी संगठन सहकारिता के इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर छत्तीसगढ़ प्रांतीय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष ईश्वरी साहू के नेतृत्व में राज्यपाल सुश्री अनसूया उईके से आज प्रदेश संगठन के साथ भेंट वार्ता कर आधा घंटा विस्तृत चर्चा कर्मचारियों के समस्याओं के संबंध में हुई। प्रदेश संगठन के मुखिया ईश्वरी साहू ने सर्वप्रथम धान खरीदी में समितियों को होने वाली धान सुखत से नुकसान एवं प्रासंगिक, सुरक्षा बयय को बढ़ाते हुए प्रदेश के कर्मचारियों को सम्मानजनक शासकीय कर्मचारियों को भातिं सुविधा ,लाभ वेतनमान दिलाने के लिए प्रबंधकीय अनुदान आदि की मांग गुलदस्ता भेंट कर
सौंपा गया। प्रदेश प्रवक्ता ने महामहिम का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की अति महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं को इन्हीं समिति कर्मचारी द्बारा रायपुर से लेकर बस्तर, सूरजपुर तक कार्य करने के बावजूद भी कलेक्टर दर से कम एवं कई महीनों से प्रदेश के कई समिति के कर्मचारियों को वेतन प्राप्त नहीं होने की भी जानकारी दी ।जिसमें महामहिम ने बहुत खेद व्यक्त किया। महामहिम ने प्रदेश पदाधिकारियों की सभी बातें बारीकी से सुनी और मांगों को निराकरण हेतु आश्वासन दिया ।तदोपरांत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचकर भी मांग दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरी साहू कवर्धा, उपाध्यक्ष आरिफ खान मानपुर मोहला, प्रदेश महासचिव गंगा दास मानिकपुरी कवर्धा, संभाग अध्यक्ष जागेश्वर साहू दुर्ग ,संगठन मंत्री राकेश वर्मा खैरागढ़ ,संरक्षक विमल वर्मा दुर्ग ,कार्यालय सचिव जय कुमार सपहा रायपुर, आदि प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *