हेमंत तिवारी,,, की रिपोर्ट
पांडुका- समीपस्थ ग्राम देवरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला व शासकीय प्राथमिक शाला के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल परिसर में बाल मेला का आयोजन किया गया। आयोजित इस बाल मेला में स्कूली छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाया गया। जिसमे गुपचुप, मैगी, समोसा, इडली, मुंगबड़ा आदि बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन स्कूली बच्चों द्वारा बनाया गया। जिसे बाल मेले में पहुंचे अतिथि व ग्रामीण खाकर खूब आनंद उठाये। इस दौरान शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदकुमार साहू, सरपंच भागवत साहू, राजेन्द्र नगारची, रेखन लाल साहू, रोहन साहू, संतोष साहू, संकुल समन्वयक आशीष सेन, प्रधानपाठक प्रणय दीवान, प्रधानपाठक रेखा साहू, भारत कुमार सेन, भोपाल लहरे, युगल किशोर साहू, उत्तम साहू, वेद कुमाद यादव, रामेश्वरी, कु. उषा साहू, संगीता साहू उपस्थित थी।
