हेमंत तिवारी पाण्डुका से, पांडुका- हायर सेकंडरी स्कूल कौंदकेरा में छात्रों के व्यवसायिक कौशल को बढ़ावा देने सरकार के द्वारा स्कूलों में चलाए जा रहे व्यवसायिक पाठ्यक्रम बैंकिंग के अंतर्गत 9वी से 12 वी तक के छात्र छात्राओं को वित्तीय परामर्श के बारे में प्रशिक्षण अतिथि शिक्षक मोहम्मद रियाज़ खान के द्वारा दिया गया। जिसमे छात्र-छात्राओं को संचार कौशल के बारे बताया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चो को संचार के गुण, वार्तालाप की क्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। जिसे छात्र छात्राओं ने उक्त कौशल पर खूब दिलचस्पी दिखाते हुए जानकारी प्राप्त किया। रियाज़ खान वर्तमान में वित्तीय परामर्श का कार्य कर रहे है, साथ ही विभिन्न वित्तीय संस्थानों में कार्य कर चुके है। प्रशिक्षण के दौरान संस्था के प्राचार्य एमआर रात्रे ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्र-छात्राएं व्यवसायिक रूप से दक्ष होंगे तथा उनके लिए भविष्य में लाभकारी होगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्र छात्राओं के साथ संस्था के प्राचार्य एमआर रात्रे एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक कृष्णा कंसारी, अटल टिकरिंग के शिक्षिका मीनाक्षी शर्मा उपस्थिति थे।
छात्र-छात्राओं की व्यवसायिक दक्षता को बढ़ाने कौंदकेरा में दिया गया प्रशिक्षण
