पाटन।ग्राम पंचायत भन्सुली में सांसद विजय बघेल के निधि से पांच लाख बीस हजार की राशि से निर्मित सीताराम यादव के घर से पवन सतनामी घर नहर तक सी सी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया l भूमि पूजन कार्यक्रम मुख्यातिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग थे चूंकि सांसद बाहर के कार्यक्रम में होने कारण उपस्थित नही हो पाए l अध्यक्षता श्रीमति हर्षा लोकमनी चन्द्राकर ने कहा दुर्ग सांसद विजय बघेल की विकासोन्मुखी सोच का परिणाम है कि गांव का समुचित विकास हो शासन किसी का भी लेकिन गांव में मांग के अनुरूप कार्य की प्रगति निरन्तर चलते रहना चाहिए। गांवों में सुख समृद्धि हो भाईचारा बढ़े, कांग्रेस सरकार के आते ही जिस प्रकार से कोचिया पध्दति से अवैध शराब बिक रही है माता बहाने ग्रामवासी परेशान है l विशेष अतिथि खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल पाटन ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी के सपनो का भारत और असली खुशहाली गांव के अंतिम व्यक्ति तक हो जो सपना अब जाके पूरा हो रहा है पंचायती राज व्यवस्था ही विकास सबसे महत्वपूर्ण संस्था है जहां पर अंतिम पंक्ति के लोगो से जुड़कर काम करने की अवसर प्रदान करता है l जनता के द्वारा चुने गए पंचायत से पार्लियामेंट तक सभी प्रतिनिधि जनता के सुखदुख का साथी बने किसी के साथ भेदभाव की राजनीति न हो और गाँवो का समुचित विकास हो इसी को पैमाना मानकर अपना कार्य करने हेतु संकल्पित रहे l लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मंडल ने कहा कि सांसद जी अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के कृत संकल्पित है साथ ही साथ सांसद जी का जनता के प्रति आत्मीयता हमेशा बनी रहती है l क्षेत्र की जनता से हमेशा मेल मुलाकात सुखदुख में अपनी उपस्थिति को ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हुए दौरा करते रहते है l कार्यक्रम का संचालन गैंद लाल डहरिया और आभार प्रदर्शन सचिव दीनबंधु यदु के किया l इस अवसर लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल, श्रीमती तुलसी डहरिया सरपंच भन्सुली, रामनारायण साहू, टेसराम साहू, रूप सिन्हा, मन्थिर साहू शक्तिकेन्द्र संयोजक, नीलमणि साहू पूर्व सरपंच, रामनारायण साहू अध्यक्ष किसान मोर्चा, राजेश साहू सांसद प्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष गन पदम भूषण साहू, तुकेश निर्मलकर, ठाकुर राम यादव, उप सरपंच कमलेश साहू, पंच गन भीम यादव, बीरेंद्र, सुनील साहू, नरेंद्र साहू, राधे, हुलेश्वर, नंदनी, ओमकुमारी, सुनीता, लता साहू, लता ठाकुर, राधा, कीर्ति, जितेश्वरी,जगदीश साहू, कृष्णकुमार, यहावन्त, महीप, नेतराम, आशा, पतराम, विनोद साहू, ओमकार, रामसुख सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे l
पाटन के ग्राम भन्सुली (क) के गलियों में होगा सांसद मद से सीमेंटीकरण
