दुर्ग। जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है।जुआरियों से पुलिस ने नगदी व ताश पत्ती बरामद किया है।पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।सीएसपी बैंकर वैभव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जंजगिरी में एक खेत में दबिश दिया। जहां से जुआरी तमोरा रनचिरई बालोद निवासी जगमोहन रात्रे, वार्ड 10 बस्तीपारा ग्राम अंडा जन्मजय यादव, वार्ड 2 चंदखुरी पुलगांव गजेन्द्र देशमुख, वार्ड 54 आबादी पारा पोटिया रवि साहू, भानपुरी अंडा अनिल कुमार देवांगन, ग्राम डौकीडीह गुंडरदेही शशिकांत चंद्राकर, ग्राम कुथरेल दुर्ग राम कुमारढीमर, जगभाठा सिरसिदा गुंडरदेही मदनलाल साहू, बस्ती पारा अंडा हरीश ढीमर, शीतला तालाब अंडा नेमेश कुमार ढीमर को ताश खेलते पकड़ा गया।जुआरियों के पास से नगदी 53 हजार 130 रुपए बरामद किया।
पुलिस की छापेमार कार्यवाही में धरे गए 12 जुआरी से 53130 रुपए जब्त
