संविधान दिवस मनाया गया

छुरा – आदिवासी विकास परिषद भवन में 26 नवंबर दिन शनिवार को भारतीय संविधान के निर्माता डां.भीमराव अंबेडकर जी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर संविधान दिवस मनाया गया।जिसमें प्रुमख रुप से सर्व आदिवासी समाज की तहसील अध्यक्ष व सरपंच कौशल सिंह ने शुभकामनाएं संदेश में कहा है कि 26नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद विविधता भरे भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रुप में स्थापित करना एक महती जिम्मदारी थीं।बाबा साहब डां.भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गा की भावनाओं और जन अपेक्षओं को संविधान में समाहित कर सशक्त राष्ट्र निर्माणा के सपने को बसूबी पूरी किया है।जिला पंचायत सदस्य श्रीमति केशरी नोहर ध्रुव,ने कहा हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माणा के छत्तीसगढ़ के अनेक विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जिसमें प्रमुख रूप से सरपंच संघ अध्यक्ष के लेखराज धुर्वा, शीतल ध्रुव,विकास ध्रुव,पुनितराम ठाकुर,इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *