डौंडी विकासखंड के ग्राम पंचायत नलकसा में हुई सबसे ज्यादा गोबर खरीदी

विकासखंड क्षेत्र समेत जिला स्तर पर गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी ग्राम पंचायत व गौठान प्रबंधक समिति द्वारा की जा रही है। विकासखंड में सर्वाधिक 1710 किलो गोबर की खरीदी ग्राम पंचायत नलकसा में हुई वही दूसरे नंबर पर ग्राम पंचायत कामता रहा जहा 619 किलो गोबर की खरीदी हुई। विकासखंड डौंडी के विभिन्न ग्राम पंचायतो में गोबर खरीदी की गई। ग्राम पंचायत गुजरा में 317 किलो, भैंसबोर्ड में 231 किलो, सालहे में 500 किलो, ठेमाबुजुर्ग में 339 किलो, अवारी में 230 किलो, गोटूलमुंडा में 100 किलो, आमाडुला में 570 किलो, सलहाईटोला में 393 किलो, कोपरडेरा में 354, उरझे में 206 किलो, पथराटोला में 195 किलो, कुसुमकासा में 132 किलो, लिमोडीह में 213 किलो , मडियाकट्टा में 229किलो , मंगलतराई में 204 किलो, भरीटोला 36 में 477 किलो, कुआंगोंदी में 212 किलो, कामता में 619 किलो, चेहरों में 180 किलो, नलकसा में 1710 किलि की गोबर खरीदी की गई जिसमें ग्राम पंचायत नलकसा में सर्वाधिक 23 लोगों द्वारा 1710 किलो गोबर का बिक्री किया गया साथ ही दूसरे नंबर पर ग्राम पंचायत कामत में 14 लोगो द्वारा 619 किलो गोबर का बिक्री किया वही बाकी ग्रामो में 5 से 6 लोगों द्वारा की गोबर बिक्री किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *