देवरीबंगला / ग्राम रीवागहन में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ तथा जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन का विस्तार तथा पानी टंकी निर्माण का रविवार को भूमि पूजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेहनतकश अन्नदाता किसानों की बदौलत आज प्रदेश समृद्ध एवं संपन्न बना है। प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला एवं युवाओं के लिए भूपेश बघेल सरकार कार्य कर रही है। गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश समृद्ध होगा। संसदीय सचिव ने कहा कि प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। ग्राम रीवागहन में नाली निर्माण तथा व्यायामशाला खोलने की घोषणा की। ग्राम में करुणा काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्राम के कोटवार गजेश्वर सोनवानी तथा मितानिनो का सम्मान किया। उन्होंने ग्राम मारी में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का उद्घाटन किया। शुभारंभ समारोह को जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महामंत्री संजीव चौधरी सरपंच आशीष साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, जनपद सदस्य पुनियाबाई ठाकुर, जिला कांग्रेस के आईटी सेल अध्यक्ष सागर साहू,, सोसायटी के प्राधिकृत अधिकारी मन्नूलाल कुलेंद्र, भूषण यदु, प्रकाश साहू, उपसरपंच विजय राणा, नरेंद्र साहू, रामकुमार साहू, कल्पना ठाकुर, राजेश्वरी साहू, भगवनतिन मोहनमाला, जीवन कश्यप भूपेश नायक दिलेश्वर भूआर्य सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे।
प्रदेश के विकास में अन्नदाता किसान की भागीदारी महत्वपूर्ण :- कुवरसिंह
