नगर निगम रिसाली स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक में डुंडेरा के खिलाड़ियों ने सभी खेलो में विजय प्राप्त की

  • अब डुंडेरा के खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल में लेंगे भाग

रिसाली। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कराए जा रहे छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक का आज नगर पालिक निगम रिसाली स्तरीय खेल का आयोजन हुआ जिसमें राजीव युवा मितान क्लब डुंडेरा वार्ड 35 अध्यक्ष लोमन सोनी,वार्ड 36के सचिव मोनू तिवारी के नेतृत्व में खो-खो,कबड्डी,रस्सा कस्सी में खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे सभी खेलो में खिलाड़ियों ने विजयी प्राप्त किये।इसके उपरांत अब सभी खिलाड़ी जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक में भाग लेंगे।
सभी विजेता टीम को एल्डरमेन तरुण बंजारे व पार्षद रोहित धनकर ने जीत की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी।इस दौरान सदस्य योगेश फेकर,फनेश साहू दिनेश बंजारे,संतोष तिवारी,प्रमोद बंजारे,पीटीआई कुंदन कालसा पुकेश शर्मा उपस्थित थे।
खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में कब्बडी से देवेन्द्र,हेमंत,पार्थ, तुषार,मोनीष,नोगेन्द्र,डिकेश,टीकूराम,हिमांशु , खो-खो में चंचल,खुशी,जागेश्वरी,मंजू,रूखमणी,तेजेशवी,शिवानी,नम्रता, लक्ष्मी,माधवी,तेजेश्वरी,रस्साकसी,सीखा,माधवी,तेजेश्वरी, गामेश्वरी, चंचल,पायल,हेमा,देविका,रूखमणी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *