उतई। प्रिज्म इंस्टिट्यूट महकाखुर्द्ध में PGDM और आईटीआई विभाग के छात्रों का दीक्षांत कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ गायत्री जे मिश्रा एसोसिएट प्रोफेसर शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई और डॉ लखन बोहाने अपोलो कॉलेज थे विशेष अतिथि के रूप मेश्री गोपाल दास गुप्ता जी थे, कार्यक्रम की शुभारंभ माँ सरस्वती के वंदना से हुआ,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ गायत्री जे मिश्रा ने कहा छात्रों के मेहनत का परिणाम आज अंक सूची के रूप मे उन्हें मिल रहा है छात्र ने जैसा परिश्रम किये , वैसा उनको परिणाम मिल रहा है और भविष्य में उनको मेहनत के अनुसार ही परिणाम मिलेगा । इसलिए मेहनत अच्छा करे और परिणाम भी अच्छा प्राप्त करे। डॉ लखन बोहाने सर प्रोफेसर अपोलो कॉलेज भिलाई ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा ,कि छात्र आगे बढ़ते है कामयाब होते है तो निश्चित रूप से उनकी संस्था भी कामयाब होते है उनकी सफलता शिक्षकों और इंस्टिट्यूट की भी सफलता होती है. कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री गोपाल दास गुप्ता सर रिटायर्ड इंडियन रेल्वे और संस्थान के प्राचार्या डॉ अंजना शरद ने भी छात्र को संबोधित किया एवं अपने शुभ आशीर्वाद दिया। पी जी डी एम और आईटीआई के लगभग 100 से अधिक छात्रों को मार्कशीट और प्रमाणपत्र दिया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति आईटीआई और पी जी डी एम के वर्तमान में अध्यनरत छात्रों ने दी।
इस कार्यक्रम में प्रिज्म स्कूल, प्रिज्म महाविद्यालय के छात्र छात्राएं और शिक्षक गण भी उपस्थित रहे ।
प्रिज्म संस्थान में मनाया गया PGDM और आईटीआई का दीक्षांत समारोह
