रेवेंद्र दीक्षित@छुरा।नगर के विश्वसनीय संस्थान में से एक “इंडियन पब्लिक हाई स्कूल छुरा” में बाल दिवस बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया,
सारा कार्यक्रम विद्यार्थियो पर ही केंद्रित था ।
सभी विद्यार्थीयों का प्रवेश द्वार से ही तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा के साथ स्वयं स्कूल संचालक ( प्रीतम साहू )और प्रिंसीपल ( रेवेंद्र दीक्षित ) के सानिध्य में किया गया ।
सभी विद्यार्थियों का चहेरा इस स्वागत के अनूठे तरीके को देखकर खिल गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यार्थियो के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के बाद किया गया ।
सभी विद्यार्थियों ने नृत्य प्रदर्शन का सबका मन मोह लिया।
वर्तमान दौर को देखते हुऐ विद्यार्थियो को रैंप वॉक करवाया गया जिसमें सभी ने बड़- चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिक्षको द्वारा विद्यार्थियो को कराया गया खेल रहा जिसका सभी ने लुप्त उठाया,
कार्यक्रम में प्रीतम साहु (संस्था प्रमुख) रेवेंद्र दीक्षित (प्रिंसीपल) श्रीमती नंदेश्वरी साहु,श्रीमती प्राची साहु, श्रीमती सोनिया सोनी, श्रीमती मंगला देवी राजपूत, श्रीमती शशि तिवारी,श्रीमती हेमलता पटेल, पदमनी साहू, टिकेश्वरी रात्रे , सुरेश साहु, ओमप्रकाश ध्रुव, निरंजन लुहार एवं डिगेश बघेल सभी शिक्षकगण की उपस्थिति रही।
इंडियन पब्लिक हाई स्कूल छुरा में शानदार रहा बाल दिवस समारोह
