पाटन। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौंराभांठा निवासी किसान नेता एवं पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग राकेश ठाकुर को अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ का डायरेक्टर पद पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा है, जिससे किसानों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
अपेक्स बैंक के डायरेक्टर नियुक्त होने के बाद राकेश ठाकुर ने सोमवार को नवा रायपुर स्थित अपेक्स बैंक के प्रदेश कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री ठाकुर ने बताया की इसके साथ ही अपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर , डायरेक्टर द्वारिका साहू , शंकर सोढ़ी , अजय बंसल ने भी पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण समारोह में रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा , दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, बिलासपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, बस्तर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष शंकर ध्रुवा, सरगुजा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामदेव राम, जिलापंचायत सदस्य मोनू साहू, हरीश ठाकुर, धर्मेंद्र साहू उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के संचालक मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की एवं उनका आशीर्वाद लेकर उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि वह किसानों के लिए सदैव कार्य करते रहे हैं उनके हक की लड़ाई के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करते रहें।
श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि बड़ी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने दी है, वह निष्ठा पूर्वक मुख्यमंत्री के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाएंगे किसानों को बैंक से संबंधित कोई भी समस्या नहीं होने देंगे, मुख्यमंत्री की जितनी भी योजनाएं हैं किसानों के हित में उसका प्रचार प्रसार कर किसानों की समस्याओं को दूर करेंगे। जल्दी ही सोसाइटी का दौरा कर धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे, बैंक के कार्यों को तेजी से बढ़ाएंगे, नई फसल रबी मैं खाद बीज कीटनाशक दवाइयों की उपलब्धता की जांच करेंगे और प्रयास करेंगे कि छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों को किसी भी तरह का समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए मैं सदैव उनके साथ खड़ा रहूंगा। पदभार कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के अधिकारी एमडी के एन कांडे, डीजीएम भूपेंद्र चंद्रवंशी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, साथ ही बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
