बाल दिवस पर रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य ने नौनिहाल बच्चों को दी बधाई

रेवेंद्र दीक्षित@छुरा।: ग्राम पंचायत मुंडागांव के आंगनबाड़ी क्रमांक 1व 2 में बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया। रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य व समाजसेवी मनोज पटेल ने बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के प्रति उनके प्रेम और नेहरू जी को श्रद्धांजलि के तौर पर उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन महान स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। बाल दिवस जो कि हमारे देश की बच्चों को सुरक्षा और प्रेम पूर्ण वातावरण उपलब्ध कराता है। जिसमें उन्हें पर्याप्त और समान अवसर देना शामिल है, जिसके जरिए वे प्रगति करें और देश की प्रगति में योगदान दे सकें। यह दिन हम सबके लिए एक अनुस्मारक की भांति कार्य करता है, बच्चों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को याद दिलाता है, और चाचा नेहरू के मूल्यों और उनके उदाहरण को अपनाना सिखाता है। इस वजह से उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश का विशिष्ट बच्चा होने का सम्मान प्राप्त है, क्योंकि वह स्वतंत्रता के लिए लंबे संघर्ष के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गंगा बाई सेन, श्रीमती शीतल ध्रुव, साहिका श्रीमती कामीन बाई दिवान, श्रीमती त्रिवेणी मानिकपुरी, चोवाराम दिवान, आदिवासी युवा प्रभाग सदस्य, समाजसेवी रेखराम ध्रुव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *